Papankusha Ekadashi Upay: पापांकुशा एकादशी पर करें ये काम, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा

Papankusha Ekadashi Upay: पापांकुशा एकादशी का हिंदू धर्म में काफी ज्यादा महत्व माना जाता है। इस दिन उपवास किया जाता है और यह उपवास भगवान विष्णु को समर्पित बताया गया है। यह एकादशी आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। इस साल 3 अक्टूबर 2025 को यह एकादशी मनाई जाने वाली है।

मान्यता है कि इस पापांकुशा एकादशी का नाम पाप और अंकुश से बना है। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने पर सभी पापों का नाश हो जाता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। लेकिन आज हम आपको इस एकादशी पर कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसका बहुत ही खास महत्व है। दरअसल, हम बताएंगे कि कुछ विशेष जगह पर अगर दीपक जलाया जाए तो भगवान विष्णु की कृपा होती है।

मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पापांकुशा एकादशी पर घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना बहुत ही अच्छा माना गया है। ऐसा करने पर घर के अंदर सकारात्मक आती है और भगवान विष्णु घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देते हैं।

तुलसी के पौधे पर जलाएं दीपक

भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही ज्यादा प्रिया है और तुलसी जी भी पूर्ण रूप से भगवान विष्णु को ही समर्पित है। इसीलिए कहा जाता है की एकादशी को तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाने से अक्षय फलों की प्राप्ति हो जाती है। घर में भी सुख समृद्धि आती है।

मंदिर में जलाएं दीपक

पापांकुशा एकादशी के दिन अपने घर के मंदिर या फिर बाहर कहीं बड़ा मंदिर है तो वहां पर जाकर दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान विष्णु की कृपा होती है। कहा तो यह भी जाता है कि इस दिन पूरी रात दीपक जलाकर रखने से विष्णु जी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

Read More: Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर भूलकर नहीं करने चाहिए ये काम, सौभाग्य की आएगी कमी

पीपल के पेड़ पर भी जलाएं दीपक

शास्त्रों की माने तो पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास माना जाता है और इसीलिए अगर आपके घर के आस-पास कोई ऐसा पेड़ है तो एकादशी की शाम को उसके नीचे दीपक जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने पर सभी संकट से मुक्ति प्राप्त होती है।

Leave a Comment