Karwa Chauth 2025: सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ पर भूलकर नहीं करने चाहिए ये काम, सौभाग्य की आएगी कमी

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का त्योहार जल्दी ही आने वाला है और इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को धार्मिक परंपराओं के साथ अगर किया जाए तो पति-पत्नी का प्रेम अटूट रहता है। लेकिन आज हम आपको इस व्रत से जुड़े हुए कुछ नियम बताने वाले हैं, जिनका पालन करना बहुत ही ज्यादा जरूरी माना जाता है।

अनाज का सेवन न करें

करवा चौथ के व्रत में सूर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है और उसके बाद में चांद निकलने तक महिलाएं एक बूंद पानी भी नहीं पी सकती हैं। अगर गलती से कोई भी महिला जल या फिर भोजन कर लेती है तो उनका व्रत खत्म हो जाता है।

चांद निकलने से पहले नहीं खोलना चाहिए व्रत

काफी सारी महिलाएं ऐसी भी होती है जो की पूजा पाठ करके शाम में चाय पानी पी लेती है। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए जब तक चांद नहीं निकल जाएगा और उसके दर्शन नहीं हो जाएंगे तब तक पानी भी नहीं पिया जाता है।

ना करें इस तरीके के काम

करवा चौथ के दिन सुई, कैंची और चाकू जैसी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने पर व्रत का फल प्राप्त नहीं होता। सिलाई और कढ़ाई जैसे काम करने से बचाव करना चाहिए।

दिन में ना करें आराम

मान्यता के अनुसार व्रत के दिन दोपहर या फिर दिन में आराम या फिर सोना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने पर व्रत का फल प्राप्त नहीं होता। इस दिन शरीर और मन पूर्ण रूप से भगवान को समर्पित करना चाहिए।

किसी का अपमान ना करें

यह व्रत प्यार और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इसीलिए अपने जीवन साथी या फिर घर में किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। व्रत के वक्त गुस्सा या फिर अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।

Read More: Navratri 2025: नवरात्रि में करें नारियल का टोटका, एक-एक समस्या का हो जाएगा निजात

सुहाग की सामग्री करें दान

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री दान करनी चाहिए। आप किसी भी पंडित महिला को दे सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे कि अपनी सुहाग की सामग्री दान नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने पर सौभाग्य की कमी आ जाती है।

Leave a Comment