Mahanavami 2025: महानवमी पर बन रहे हैं ये ख़ास संयोग, माता रानी संग भोलेनाथ भी बरसाएंगे कृपा

Mahanavami 2025: शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि को माता सिद्धि दात्री की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं काफी सारे लोग तो इस दिन व्रत भी रखते हैं। नवमी को ही घर के अंदर कन्या पूजन किया जाता है।

लेकिन आपको बता दें कि इस बात ज्योतिष्यों के अनुसार शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर काफी सारे मंगलकारी सहयोग बनते हुए नजर आ रहे हैं। इस योग के चलते देवी मां सिद्धिदात्री की अगर पूजा की जाए तो दोगुना फल प्राप्त होगा। तो चलिए जानते हैं की नवमी तिथि पर शुभ मुहूर्त और योग कब पड़ रहे हैं।

इस दिन मनाई जाएगा महानवमी

पंचांग की माने तो आपको बता दें कि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि मंगलवार 30 सितंबर शाम 6:06 मिनट पर खत्म हो रही है। इसके बाद में नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। आसान भाषा में कहे तो 6:07 मिनट के बाद 30 सितंबर को नवमी तिथि लग जाएगी। इस हिसाब से अगर देखा जाए तो बुधवार 1 अक्टूबर को नवमी मनाई जाएगी और यह शाम 7:01 मिनट तक रहेगी।

महानवमी पर पड़ रहा है यह शुभ योग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर शिववास संयोग बनता हुआ नजर आ रहा है। इस योग में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर देवी माता पार्वती के साथ में विराजमान रहने वाले हैं। यह योग शाम 7:01 मिनट तक रहने वाला है।

Read More: Son of Sardaar 2 OTT Release: थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल कमाल करेगी फ़िल्म? जानें कब हो रही रिलीज़

बन रहा है रवि योग

शारदीय नवरात्रि के महानवमी पर रवि योग भी बनता हुआ नजर आ रहा है। यह सुबह 8:06 से शुरू होगा। इस योग में देवी माता की अगर पूजा की जाए तो आरोग्य का वरदान प्राप्त होता है और हर मनोकामना पूरी होती है।

Leave a Comment