Dusshera 2025 Totke: दशहरे के दिन करें ये टोटके, हर काम में प्राप्त होगी सफलता

Dusshera 2025 Totke: शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और हर बार आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन जगह-जगह पर रावण दहन किया जाते हैं। कुछ मान्यताओं के अनुसार दशमी तिथि पर ही माता दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था।

लेकिन आपको बता दें कि इस बार विजयदशमी 2 अक्टूबर 2025 को मनाए जाने वाली है। दशहरा जीत का दिन दर्शाता है। लेकिन आज हम आपको दशहरा पर होने वाले कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपको काफी ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। तो चलिए शुरू करते हैं।

कब मनाया जाएगा दशहरा?

सबसे पहले तो जान लेते हैं कि इस साल दशहरा कब है तो आपको बता दें कि पंचांग के अनुसार दशमी तिथि की शुरुआत 1 अक्टूबर 2025 को शाम 7:02 मिनट से हो जाएगी। 2 अक्टूबर 2025 को शाम के समय 7:10 पर यह तिथि समाप्त भी हो जाएगी। इसीलिए दशहरा 2 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

Read More: Mahanavami 2025: महानवमी पर बन रहे हैं ये ख़ास संयोग, माता रानी संग भोलेनाथ भी बरसाएंगे कृपा

दशहरे पर करेंगे है उपाय

दशहरे पर वैसे तो काफी सारे उपाय होते हैं और काफी सारे लोग तो तंत्र-मंत्र का भी सहारा लेते हैं। लेकिन हम ऐसा यहां पर कुछ भी नहीं बताने वाले हैं। हम आपको सिर्फ इस दिन के लिए उपाय बताएंगे जो आपकी सफलता में आपकी मदद करेंगे।

दशहरे के दिन पर आप शमी के पेड़ के पास में एक दीपक जरूर जलाएं और भगवान राम का ध्यान करें। इस उपाय को करने पर आपके कोर्ट कचहरी के कामों में सफलता प्राप्त होगी।

मां दुर्गा को फल करें अर्पित

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दशहरे के दिन शुभ मुहूर्त में माता दुर्गा को 10 प्रकार के फल भोग लगाएं। एक-एक फल करके अर्पित करें और ओम विजायये नमः का जब जरुर करें। ऐसा करने पर नौकरी में सफलता प्राप्त हो गया सारी परेशानियां खत्म हो जाएगी।

नीलकंठ पक्षी के दर्शन करें

दशहरे के दिन पर अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन हो जाते हैं तो सभी शत्रु आपसे हार जाते हैं।

लक्ष्मी जी का ध्यान जरूर करें

दशहरे के दिन पर शाम में अगर आप लक्ष्मी जी का ध्यान करेंगे या फिर किसी भी मंदिर में जाकर झाडू का दान करेंगे तो सुख समृद्धि का आगमन जरूर होगा। दशहरे के दिन पर सुंदरकांड का पाठ भी करें। ऐसा करने पर मानसिक तनाव से मुक्ति प्राप्त होगी।

Leave a Comment