Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि में मां दुर्गा को भूल कर ना चढ़ाएं ये फल, खड़ी हो सकती है मुसीबत!

Shardiya Navratri 2025: आज शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं और इन नौ दिनों में माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। हर एक दिन माता के एक विशेष रूप की पूजा होती है। माता के हर एक का एक प्रिय भोग भी होता है। अगर आप भक्ति भाव के साथ में मां को भोग अर्पण करेंगे तो वह भी आपसे प्रसन्न हो जाएंगी।

लेकिन नवरात्रि के दिनों में सिर्फ पूजा पाठ का ही नहीं है बल्कि खाने पीने की चीजों का भी बहुत खास ध्यान रखा जाता है। इस दौरान कोई भी तामसिक भोजन नहीं बनाया जाता और ना ही इसका सेवन किया जाता है। लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं की माता को किन फलों का भोग लगता है और किन फलों का भोग तो बिल्कुल भी नहीं लगना चाहिए।

मां दुर्गा के 9 स्वरूप के प्रिय भोग

  1. माता शैलपुत्री को बादाम का हलवा और घी से बनी हुई मिठाइयां बहुत अच्छी लगती हैं।
  2. ब्रह्मचारिणी मां को मिश्री और शक्कर बहुत ज्यादा प्रिय है।
  3. चंद्रघंटा माता को खीर बहुत ही ज्यादा पसंद है।
  4. माता कुष्मांडा को मालपुए अतिप्रिय बताए जाते हैं।
  5. स्कंदमाता को केले का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  6. कात्यानी माता को शहद और शहद से बने हुए व्यंजन बहुत ही ज्यादा प्रिय माने जाते हैं।
  7. माता कालरात्रि को गुड और गुड़ से बनी हुई चीज भी बहुत अच्छी लगती हैं।
  8. महागौरी को नारियल और नारियल से बने हुए पकवान काफी पसंद है।
  9. माता सिद्धिदात्री को चना और हलवा पूरी बहुत पसंद है।

Read More: Lokah Chapter 1 Chandra OTT Release: ओटीटी पर कब रिलीज़ होगी ‘लोका चैप्टर 1: चंद्रा’, दुलकर सलमान ने खुद किया खुलासा

माता को इन फलों का भोग ना लगाएं

जब भी आप नवरात्रि के दिनों में माता रानी को अब भोग चढ़ाते हैं तो इसमें आपको बहुत ही सावधानी रखनी चाहिए। दरअसल उनका गलती से भी नींबू, इमली, सूखा नारियल, नाशपाती और अंजीर का भोग नहीं लगाना चाहिए। इसको बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। उनका झूठे या फिर खराब फल भी अर्पित नहीं करने चाहिए। अनार, बेल, आम, शरीफा, सिंघाड़ा और जटा वाला नारियल उन्हें चढ़ाएंगे तो माता जरूर प्रसन्न होंगी।

Leave a Comment