Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। लोग भक्ति भाव और आस्था के साथ में नौ दिनों तक इस पर्व को मानते हैं। हिंदुओं में नवरात्रि की खास आस्था है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि नवरात्रि में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन करेंगे तो माता रानी आपसे रुष्ट हो सकती है।
कब समाप्त होंगे नवरात्रि?
सबसे पहले तो बात कर लेते हैं नवरात्रि कब से शुरू होंगे और कब इनका समापन होगा। आपको बता दें कि आज यानी 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि शुरू हुए हैं। वैसे तो नवरात्रि 9 दिन मनाए जाते हैं। लेकिन इस बात तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है तो इस बार नवरात्रि 10 दिन के होने वाले हैं। इस हिसाब से 2 अक्टूबर 2025 को नवरात्रि खत्म होंगे। इसी दिन दशहरा भी है।
नवरात्रि में इन चीजों की खरीदारी होती है शुभ
अब बात कर लेते हैं कि नवरात्रि में किन चीजों के खरीदारी शुभ मानी जाती है और किस माता रानी प्रसन्न होती हैं। इन दिनों आपको जौ, यंत्र, संपत्ति, वाहन, बर्तन, देवी देवताओं की मूर्तियां, घर का सामान, श्रृंगार का सामान, कपड़े, कामधेनु गाय की मूर्ति, गाय का घी, पीले चावल, चांदी का सिक्का और धार्मिक पेड़ पौधे खरीदने चाहिए।
नवरात्रि व्रत में इन चीजों का ना करें सेवन
अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको अनाज, दाल, तामसिक भोजन, पैकेट वाला खाना, सफेद नमक, सरसों का तेल, मसालेदार खाना, शराब और तिल जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Read more: Navratri Recipes 2025: मां ब्रह्मचारिणी को इस तरह खीर बनाकर लगाएं भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि
नवरात्रि व्रत में किन चीजों का कर सकते हैं सेवन
नवरात्रि व्रत में आप सात्विक भोजन का सेवन कर सकते हैं जो कि आपको एक बार करना होगा। जिसमें कुट्टू व सिंघाड़े के आटे से बनी चीजें, साबूदाना, समा के चावल, मेवे, शकरकंद, लौकी, दूध, दही, पनीर, आलू, खीरा, टमाटर, केला, सेब, अनार, पपीता, अंगूर, तरबूज, संतरा, अमरूद, अरबी, कद्दू, मूंगफली, घी और सेंधा नमक शामिल है।