Stranger Things Season 5: नेटफ्लिक्स की मशहूर वेब सीरीज स्ट्रेंजर्स थिंग्स काफी ज्यादा पॉपुलर रहती है। अब यह अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुकी है। साल 2016 में यह शुरू हुई थी। यह वेब सीरीज साइंस फिक्शन के तड़के के साथ में काफी बेहतरीन लगती है। दुनिया भर में यह वेब सीरीज काफी पसंद की गई।
हर सीज़न के साथ हॉकिन्स नाम का ये छोटा सा शहर और भी खतरनाक रहस्य का घर बनता चला गया। अब तकरीबन 9 साल हो चुके हैं और फैंस को एक ग्रैंड फिनाले मिलने वाला है। दरअसल इसका सीजन 5 आने को है।
स्ट्रेंजर्स थिंक का सीजन 5 वहीं से शुरू होगा जहां से सीजन 4 की कहानी खत्म हुई थी। हॉकिन्स पूरी तरीके से बर्बाद हो चुका है। Vecna की तलाश हो रही है। सब कुछ दांव पर लग चुका है।
भारत में कब आएगा स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5?
नेटफ्लिक्स द्वारा स्ट्रेंजर्स थिंग्स के फाइनल सीजन को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाने वाला है। भारत के अंदर इसको सुबह 6:30 बजे IST पर देखा जा सकेगा।
- पहले वॉल्यूम में चार एपिसोड रिलीज किए जाएंगे जो 27 नवंबर 2025 को होंगे।
- दूसरे वॉल्यूम में तीन एपिसोड आएंगे जो 26 दिसंबर 2025 को रिलीज किए जाएंगे।
- इसके बाद फाइनल एपिसोड 1 जनवरी 2026 को आएगा।
इसका मतलब यह है कि नए साल पर फैंस को जबरदस्त तोहफा मिलने वाला है और स्ट्रेंजर्स थिंग्स का इस दिन आखिरी एपिसोड भी रिलीज होगा।
स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 के एपिसोड टाइटल्स
इस बार फाइनल सीजन में 8 एपिसोड होने वाले हैं और नीचे हमने इसके नाम भी आपको दे दिए हैं।
- The Crawl
- The Vanishing of …
- The Turnbow Trap
- Sorcerer
- Shock Jock
- Escape from Camazotz
- The Bridge
- The Rightside Up
स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 की कास्ट
इस बार स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 यानी की आखिरी सीजन में जो स्टार कास्ट नजर आने वाली है वो कुछ इस तरह है। मिल्ली बॉबी ब्राउन (Eleven), फिन वुल्फहार्ड (Mike Wheeler), गेटन मटाराज़ो (Dustin), कैलिब मैकलॉफलिन (Lucas), नोआ श्नैप (Will Byers), सैडी सिंक (Max), नटालिया डायर (Nancy), चार्ली हीटन (Jonathan), जो कीरी (Steve Harrington), विनोना राइडर (Joyce), डेविड हार्बर (Hopper), माया हॉक (Robin), जेमी कैंपबेल बोवर (Vecna) ये कलाकार आखिरी सीजन में नजर आएंगे और इसके साथ कुछ नए कलाकार भी जुड़ रहे हैं।
Read More: Navratri 2025: नवरात्रि के व्रत में मखाने के साथ खाएं ये चीज़ें, नहीं होगी कमज़ोरी
स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 की कहानी
नेटफ्लिक्स के अनुसार स्ट्रेंजर्स थिंग्स सीजन 5 की कहानी साल 1987 से शुरू होती है। जहां पर हॉकिंस शहर पूरी तरीके से तबाह हो चुका होता है। जहां पर हीरो एक ही मिशन के साथ में आगे बढ़ते हैं कि उनको वेकना को ढूंढना और खत्म करना है। लेकिन वेकना गायब हो चुका होता है। इस बार की लड़ाई काफी ज्यादा खतरनाक होने वाली है।