Vastu Tips For Clock: घर में है इस तरह की घड़ी तो आज ही हो जाएं सावधान, वस्तु दोष का हो सकता है संकेत

Vastu Tips For Clock: घर के अंदर काफी सारे लोग वास्तु नियमों का बहुत ज्यादा ख्याल रखते हैं। मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि अगर वास्तु नियमों का अच्छे से ध्यान रखा जाए तो घर के अंदर सुख शांति का माहौल हमेशा बना रहता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि क्या हम घर में एक से ज्यादा घड़ी लगा सकते हैं और इनको किस दिशा में लगाना शुभ होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के अंदर एक से ज्यादा घड़ी लगाई जा सकती हैं। लेकिन इसके साथ में आपको कुछ वास्तु नियमों का भी पालन करना होता है। जिससे कि अगर इससे कोई भी वास्तु दोष उत्पन्न होता है तो इसका निजात हो सके। बता दे कि हर एक कमरे में एक घड़ी लगाई जा सकती है। लेकिन आज ज्यादा संख्या में घड़ी नहीं होनी चाहिए।

घड़ी लगाने की क्या है सही दिशा?

अब बात कर लेते हैं कि घर के अंदर किस दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। तो आपको बता दें कि घर की उत्तर दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है और यह काफी अच्छा भी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह दिशा तरक्की और धन से जुड़ी होती है। इसके अलावा आप पश्चिम दिशा या फिर पूर्व दिशा में घड़ी भी लगा सकते हैं। लेकिन दक्षिण दिशा में घड़ी लगाना सही नहीं माना जाता है।

Read More: Navratri 2025: नवरात्रि में शिवलिंग पर अर्पित करें बस ये चीज़ें, प्रसन्न होकर भोलेनाथ बरसाएंगे कृपा

इन बातों का रखना होगा ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको बता दें कि घर में कभी भी खराब या फिर रुकी हुई घड़ी नहीं लगानी चाहिए। यहां तक कि टूटी हुई घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने पर दुर्भाग्य की वृद्धि हो सकती है और अगर ऐसा है भी तो आप घड़ी को ठीक करवा ले। या फिर अगर घड़ी बिल्कुल ही खराब हो गई है तो उसे घर से निकाल दे।

वहीं अगर आपके घर में एक से ज्यादा घड़ियां लगी हुई है और सब घड़ियां अलग-अलग समय दिखती हैं तो यह भी बिल्कुल सही नहीं माना जाता है। मुख्य दरवाजे के ठीक सामने भी घड़ी नहीं लगानी चाहिए। घर के अंदर गोल आकार की घड़ी लगाना शुभ बताया गया है।

Leave a Comment