Navratri 2025 Outfit: आज यानी की 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। आज माता शैलपुत्री की पूजा की गई। अब दूसरे दिन यानी कि कल 23 सितंबर को माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होगी। आज हम आपको इस आर्टिकल में यह बताने वाले हैं कि आप नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के कपड़े पहन सकते हैं जिससे कि माता की कृपा पर हो जाएगी। कहा जाता है की माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अति प्रिय है। तो चलिए जानते हैं कि महिला और पुरुष दोनों को ही नवरात्रि के दूसरे दिन किस रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।
सफेद रंग की साड़ी
शादीशुदा महिलाएं मां ब्रह्मचारिणी की अगर पूजा करती है तो सफेद रंग की साड़ी पहन सकती हैं। अगर आप प्लेन साड़ी नहीं पहनना चाहती हो तो एक ऐसी साड़ी का चुनाव कर सकती हो जिसमें सफेद रंग बेस में हो और हल्का सा उसमें कुछ प्रिंट हो। मतलब की साड़ी के अंदर सफेद रंग ज्यादा दिखाई देना चाहिए।
सफेद सूट
अगर आपको साड़ी नहीं पहनना चाहती है या फिर आप शादीशुदा नहीं है तो आप सफेद रंग का सूट भी पहन सकती हैं। सफेद रंग का सूट ज्यादातर हर एक लड़की के पास में मौजूद होता है। आप सफेद रंग का सूट पहनकर माता ब्रह्मचारिणी की पूजा करेंगे तो आपके ऊपर मां की कृपा जरूर होगी।
सूती सफेद कुर्ता पायजामा
अब बात कर लेते हैं पुरुषों की तो वह कोई कॉटन का सफेद कुर्ता पजामा पहन सकते हैं। वैसे भी इस तरह के कपड़े पूजा पाठ में पहने जाते हैं। इसमें गर्मी भी नहीं लगती है।
Read More: Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में भूलकर ना करें इन चीजों का सेवन, माता रानी हो जाएंगी रुष्ट
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
काफी सारे लोग ऐसे होते हैं जो कुर्ता पजामा पहनना नहीं चाहते तो इसके अलावा आप इसी तरीके का इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी पहन सकते हैं। जो सफेद रंग का होना चाहिए। अभी के वक्त में काफी सारे लड़के जो है इंडो वेस्टर्न पहनने लग गए हैं तो शायद आपके पास पहले से मौजूद भी होगा।