Navratri 2025: इस नवरात्रि बन रहा है महालक्ष्मी योग, इन राशि के जातक कूटेंगे चांदी!

Mahalakshmi Rajyog In Navratri 2025: साल के शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और दो दिन समाप्त भी हो चुके हैं। इस बार नवरात्रि का समापन 1 अक्टूबर को होने वाला है। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस बार तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है।

लेकिन आज हम आपको ज्योतिषियों के अनुसार की गई गणना के बारे में बताने वाले हैं। दरअसल इस बार शारदीय नवरात्रि ग्रहों के अनुसार काफी ज्यादा खास है। पंचांग की माने तो 24 सितंबर को चंद्रमा का गोचर तुला राशि में होने वाला है और यहां पहले से ही मंगल देवता मौजूद है।

इसी के चलते 24 सितंबर को तुला राशि में चंद्रमा-मंगल की युति होने जा रही है। जिसके चलते महालक्ष्मी राजयोग बनने जा रहा है और इस योग के बनने से काफी सारी राशियों को लाभ भी मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल क्या है।

सिंह राशि

शारदीय नवरात्रि में जो दूसरों राज योग बनने जा रहा है वह सिंह राशि के लिए काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हो सकता है। जातकों को तरक्की और मान सम्मान प्राप्त हो सकता है। कार्यस्थल पर भी आपके काम की सरहाना होगी और भाग्य का साथ भी प्राप्त होगा। निवेश से भी लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि

अब बात कर लेते हैं तुला राशि की तो आपको बता दें कि शारदीय नवरात्रि में इसके भी महालक्ष्मी योग दिखाई दे रहे हैं। जातकों को कार्य क्षेत्र पर नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और बिजनेस में भी तरक्की मिल सकती है। साझेदारी से भी लाभ मिलेगा और यात्रा के योग भी बना रहे हैं। पुराने अगर कोई काम अटके हुए हैं तो वह भी पूरे होने की संभावना है।

मकर राशि

महालक्ष्मी राजयोग के चलते मकर राशि के जातकों को कैरियर और आर्थिक चीजों में शुभ संकेत प्राप्त हो सकता है। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे और कुछ नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भी बन सकती है। परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा।

Read More: Navratri 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन पहने इस रंग के कपड़े, मां चंद्रघंटा होंगी प्रसन्न!

कुंभ राशि

महालक्ष्मी राजयोग के चलते कुंभ राशि के जातकों का भी अच्छा समय शुरू होने वाला है। उनके जीवन में सुख वृद्धि का आगमन हो सकता है। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। मां दुर्गा का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है और किसी नई जगह नौकरी भी लग सकती है।

Leave a Comment