Bhojpuri Actresses: कोई 30 तो कोई 35 की उम्र में भी सिंगल हैं ये भोजपुरी हसीनाएं, जिनके एक इशारे पर नाच उठते हैं लोग!

Bhojpuri Actresses: भोजपुरी इंडस्ट्री और उसके सितारे काफी ज्यादा अभी के वक्त में फेमस हो चुके हैं। आए दिन यहां पर गानों से लेकर फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन ज्यादातर लोगों को भोजपुरी की भाषा पसंद आती है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी सारी ऐसी भी हसीनाएं हैं जिन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल कर लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी हसीनाओं के बारे में बताने वाले हैं जिनकी उम्र 30 से 35 साल हो चुकी है। लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है और आगे का भी कोई प्लान नजर नहीं आ रहा है।

रानी चटर्जी

रानी चटर्जी का जन्म 3 नवंबर 1989 में मुंबई में हुआ था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वह एक मुस्लिम परिवार से आती हैं और उनका असली नाम सबीहा शेख है। 36 साल की रानी चटर्जी अभी भी भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव है। लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं रचाई है।

काजल राघवानी

भोजपुरी की जबरदस्त एक्ट्रेस कहीं जाने वाली काजल राघवानी का जन्म 20 जुलाई 1990 में गुजरात में हुआ था। उन्होंने साल 2013 में भोजपुरी सिनेमा की फिल्म रिहाई से अपना डेब्यू किया था। अब एक्ट्रेस 35 साल की हो चुकी है और अभी तक उन्होंने शादी नहीं की है। उनके फैन्स चाहते हैं की एक्ट्रेस जल्दी से जल्द शादी कर ले।

Read More: ‘विवाह’ की पूनम को मिलते थे खून से सने हुए खत, बोलीं- बहुत डरावना…

आम्रपाली दुबे

आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है। वह भोजपुरी की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उनका जन्म 11 जनवरी 1987 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से पूरी की। करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई। शुरुआत में उन्होंने कई हिंदी टीवी शोज में काम किया। लेकिन भोजपुरी सिनेमा से खास पहचान बनाई और अभी 38 साल की उम्र में भी वह अकेले जिंदगी जी रही हैं।

अक्षरा सिंह

अब बात कर लेते हैं अक्षरा सिंह की तो आपको बता दें कि 30 अगस्त 1993 में पटना में उनका जन्म हुआ था। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर भी है। अभी के वक्त उनकी उम्र 31 साल की हो चुकी है। 2012 में उन्होंने फिल्म सत्यमेव जैसे अपना फिल्मी डेब्यू किया था। आज भी वह सिंगल है और एक वक्त था जब पवन सिंह के साथ में वह रिलेशनशिप में थी।

Leave a Comment