Diwali 2025: शनि न्याय के देवता कहे जाते हैं और आपको बता दें कि अगर उनकी गति में थोड़ा सा भी परिवर्तन आता है तो कई सारे ग्रहों के लिए बदलाव लेकर आता है। लेकिन अभी के वक्त में शनि मंद गति में चल रहे हैं और ढाई साल तक एक ही राशि में रहने वाले हैं।
अभी के वक्त में शनि मीन राशि में विराजमान है। इस राशि में जून 2027 तक वह रहने वाले हैं और इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन दिवाली से पहले शनि और शुक्र एक दूसरे के सामने है। किसी के चलते ग्रहों की एक दूसरे पर दृष्टि पड़ जाएगी। इस बदलाव के चलते कुछ राशि के लोग लाभ प्राप्त कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को दिवाली से पहले जबरदस्त लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। इस राशि के लोगों के लिए शनि देव की कृपा के साथ में शुक्र देव की कृपा भी मिल सकती है। इनकम के नए सोर्स बनते हुए नजर आ रहे हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए यह परिवर्तन अचानक से लाभ करवाने वाला साबित हो सकता है। शनि के प्रभाव के चलते आपके लिए मेहनत का फल मिलने का संकेत भी दिखाई दे रहा है। करियर में प्रमोशन या फिर जो भी आपने खोया है वह आपको जरूर वापस मिलेगा।
Read More: Vastu Tips For Tulsi: इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं तुलसी का पौधा, नकारात्मकता का होता है संचार
मीन राशि
इस समय शनि मीन राशि में मौजूद है और इसी के चलते इस राशि के जातकों के लिए अच्छे योग बन रहे हैं। जो उनको शुभ परिणाम देंगे। पहले से इस राशि के लोगों को राहत मिलने वाली है। लव लाइफ में समस्याएं खत्म हो सकती हैं। धन के मामले में भी पहले से बेहतर योग बनते नजर आ रहे हैं।