Vastu Upay For Home: काफी सारे ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने घरों में वास्तु नियमों का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखते हैं। अगर आप वास्तु नियमों का ध्यान रखेंगे तो घर के अंदर सकारात्मक आएगी। लेकिन कई बार इस तरीके की चीजों को नजरअंदाज करने पर वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है और काफी सारी समस्याएं भी होती हैं। इसीलिए आज हम आपको कुछ ऐसे संकेत और इससे बचने के उपाय बताने वाले हैं।
वास्तु दोष होने पर मिलता है यह संकेत
अगर आपके घर में बिना वजह क्लेश होता रहता है तो वास्तु दोष का ही यह लक्षण माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो इससे बचने के लिए आपको दक्षिण पश्चिम दिशा से संबंधित नियमों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसीलिए इस दिशा में आपको भारी समान हमेशा रखना चाहिए और वास्तु पिरामिड भी स्थापित कर देना चाहिए।
इस तरह दूर करें घर से वास्तु दोष
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में वास्तु दोष है और इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं बनी हुई है। हर वक्त घर में कोई ना कोई बीमार रहता है। तो आपको उत्तर पूर्व दिशा में टॉयलेट बिल्कुल भी नहीं बनवाना चाहिए। ऐसा करने पर वास्तु दोष होता है और इससे मुक्ति प्राप्त करने के लिए आप इसी दिशा में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।
धन से संबंधित समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
अगर वास्तु दोष घर में होता है तो धन की समस्याएं भी हमेशा बनी रहती हैं। इसीलिए अगर आप इस समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो उत्तर दिशा के नियमों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसीलिए क्योंकि इस दिशा में कुबेर देव का वास होता है और यहां पर साफ सफाई के साथ वास्तु यंत्र की स्थापना करना बहुत अच्छा माना जाता है।
Read More: Sapna Chaudhary Dance: सपना के डांस वीडियो ने उड़ाया गर्दा, मूव्स देख पानी-पानी हुए लोग
वास्तु दोष के लिए करें यह उपाय
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में वास्तु दोष है तो आपको वास्तु शांति का पाठ भी करवाना चाहिए। इससे बचने के लिए घर में कपूर जलानी चाहिए और घर के कोने कोने में उसको दिखाना चाहिए। घर को साफ सुथरा रखना चाहिए और घर में तुलसी के अलावा हरे पौधे भी लगाने चाहिए। सुबह शाम तुलसी पर दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष से मुक्ति प्राप्त हो सकती है।