Navratri Vrat Energy Drinks: नवरात्रि व्रत में पिएं ये 5 एनर्जी ड्रिंक्स, नहीं होगी थकान

Navratri Vrat Energy Drinks: शारदिया नवरात्रि 22 सितंबर यानी कि आज से शुरू हो चुके हैं। इन नौ दिनों में देवी मां की अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। काफी लोग तो ऐसे हैं जो पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। लेकिन इतना लंबा उपवास रखना शरीर में डिहाइड्रेशन और कमजोरी लेकर आता है।

इसीलिए बॉडी को डिटॉक्स करना काफी ज्यादा जरूरी होता है। व्रत में भी आपको खाने-पीने का बहुत ही ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इसीलिए हम आपको कुछ ऐसे एनर्जेटिक ड्रिंक बता रहे हैं जो आप व्रत में भी आसानी से ले सकते हैं।

लेमन मिन्ट मोहितो

लेमन मिन्ट मोहितो बनाने के लिए आपको नींबू का दो चम्मच रस, 7 से 8 पुदीने की पत्तियां, एक चम्मच शहद, एक गिलास ठंडा पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े चाहिए होंगे।

इसको बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियों को हल्का सा मसाला लेना है। इसके बाद में इसमें नींबू का रस, शहद और ठंडा पानी डालकर इसको अच्छे से मिला लेना है। इसमें बर्फ डालकर आप इसको पी सकते हैं।

पोमग्रेनेट लैमोनेड

पोमग्रेनेट लैमोनेड बनाने के लिए आपको एक गिलास अनार का रस, एक चम्मच नींबू का रस, स्वाद अनुसार चीनी और थोड़ा सा ठंडा पानी चाहिए होगा।

इसको बनाने के लिए अनार का रस निकाल लेना है। उसके अंदर नींबू का रस और शहद डालना है। इसके बाद उसको अच्छे से मिक्स करके ठंडा करके पीना है।

बनाना शेक

बनाना शेक बनाने के लिए आपको एक पका हुआ केला, एक गिलास ठंडा दूध, स्वाद अनुसार चीनी और बर्फ चाहिए होगी।

इसको बनाने के लिए आपको ब्लेंडर में केला, दूध और शहद डालकर उसको स्मूथ बना लेना है। गिलास में डालकर उसमें बर्फ डालकर पीना है।

Read More: Navratri Bhojpuri Song: नवरात्री में सुने माता के ये भोजपुरी गाने, दिल हो जाएगा खुश

मिक्स फ्रूट जूस

आप मिक्स फ्रूट जूस भी पी सकते हैं और इसके लिए सेब, संतरा, अँगूर, पपीता या मौसमी फल और शहद चाहिए होगा।

इसको बनाने के लिए आपको सभी फलों का रस निकाल लेना है। थोड़ा सा शहद डालना है और ठंडा करके पी लेना है।

ऑरेंज शिकंजी

ऑरेंज शिकंजी बनाने के लिए आपको एक गिलास संतरे का रस, एक चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर सेंधा नमक और एक चम्मच शहद चाहिए होगा।

इसको बनाने के लिए आपको सेंटर के रस में नींबू रस और शहद मिला देना है। उसके बाद में सेंधा नमक मिलना है और ठंडा करके पी लेना है।

Leave a Comment