Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के कितने समय पहले लगेंगे सूतक? जानें पूरी जानकारी

Surya Grahan 2025 Sootak Timing: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण आज 21 सितंबर 2025 को लगने वाला है। बता दें कि यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। आज सर्व पितृ अमावस्या भी है। इसीलिए कहा जाता है कि सूर्य ग्रहण के वक्त पृथ्वी पर मायावी ग्रह राहु का प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिसके चलते ग्रहण के वक्त पूजा या फिर शुभ कार्य नहीं होते।

अगर सूर्य ग्रहण लगता है तो उससे पहले ही मंदिर के कपाट सूतक लगते ही बंद कर देने चाहिए। भोजन के अंदर तुलसी के पत्ते भी डाल देने चाहिए। ऐसा करने पर ग्रहण का प्रभाव खान की चीजों पर नहीं पड़ता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूर्य ग्रहण से जुड़ी हुई जानकारी देने वाले हैं कि आज सूतक कब लगेंगे और सूर्य ग्रहण का क्या टाइम रहेगा?

सूर्य ग्रहण और सूतक की टाइमिंग

जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 10:59 मिनट पर लगेगा। रात के 3:23 पर यह खत्म हो जाएगा। लेकिन यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है जो कि भारत में नजर नहीं आने वाला है। इसी की वजह से भारत में इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

इस जब से दूर होगा ग्रहण का प्रभाव

लेकिन अगर आप सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभावों से खुद का बचाव करना चाहते हैं तो आप इस दौरान ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम: और ऊँ घृणिः सूर्याय नमः मंत्र का जप कर सकते हैं। इस जब को करने से कहा जाता है कि ग्रहण का प्रभाव दूर रहता है।

Read more: शादीशुदा एक्टर संग Amrapali Dubey का अफेयर? बोली- शादी करूंगी तो…

ग्रहण के बाद करें दान

कहा जाता है कि जब भी सूर्य ग्रहण लगता है और जब इसका समापन हो जाता है तो दान देना चाहिए। ग्रहण के बाद आपको पहले तो स्नान कर लेना चाहिए और पूजा अर्चना करनी चाहिए। इसके बाद में अन्न, धन और कपड़ों जैसी चीजों का दान करें। ऐसा करने पर धान में वृद्धि और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

Leave a Comment