Navratri 2025: नवरात्रियों में भूलकर ना करें ये गलतियां, मां दुर्गा का सहना पड़ सकता है कोप!

Navratri 2025: 22 सितंबर 2025 से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। जिसका साल भर हर किसी को इंतजार रहता है। मां दुर्गा की नौ दिनों तक पूजा की जाती है। लेकिन आपको बता दें कि नवरात्रि के दिनों में कुछ नियमों का भी पालन करना बहुत जरूरी होता है। कई बार आपकी एक छोटी सी गलती है मां दुर्गा को निराश कर सकती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या चीजें नवरात्रि में नहीं करनी चाहिए।

अन्न और जल का नहीं करना चाहिए अपमान

नवरात्रि के दिनों में अन्न और जल की बर्बादी करना बहुत ही ज्यादा अशुभ माना जाता है। कहा तो ऐसा भी जाता है कि ऐसा करने पर घर के अंदर गरीबी आती है।

दोपहर में ना लें नींद

नवरात्रि में काफी सारे लोग नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और दिन में थोड़ा आराम करने के लिए सो जाते हैं। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक यह गलत माना जाता है।

लेदर का ना करें प्रयोग

चमड़े से बनी हुई चीजों का नवरात्रि में प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि ये चीज़ें तामसिक प्रवृत्ति में आती है।

बाल और नाखून काटने से बचें

नवरात्रि के नौ दिनों तक बाल और नाखून नहीं काटने चाहिए। पुरुषों को भी शेविंग नहीं करवानी चाहिए।

घर को खाली ना छोड़े

अगर आप नवरात्रि में नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाते हैं तो पूरे नवरात्रि में घर पर कोई ना कोई रहना चाहिए।

पूजा के बीच ना उठें

जब आप पूजा करते हैं तो उस समय मां और शरीर दोनों ही पूरे तरीके से भगवान को समर्पित होने चाहिए। इसीलिए बीच पूजा में उठना अशुभ माना जाता है।

Read More: Navratri 2025 Upay: इस नवरात्रि करें मां दुर्गा के ये 7 उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

ब्रह्मचर्य का करें पालन

नवरात्रि के नौ दिनों तक अगर आप व्रत रखते हैं तो मानसिक और शारीरिक ब्रह्मचर्य का पालन करना बहुत जरूरी है।

कन्याओँ का ना करें अपमान

नवरात्रि के दिनों में कन्याओं को देवी स्वरूप माना जाता है। इसीलिए इस दौरान कन्याओं का अपमान करना पाप माना गया है।

बिस्तर पर ना सोए

जो भी लोग नवरात्रि में व्रत रखते हैं तो उनको जमीन पर सोना चाहिए। इसको साधना और विनम्रता का भी प्रतीक माना जाता है।

Leave a Comment