Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग ऐसे गाने काफी पसंद करते हैं। आए दिन भोजपुरी इंडस्ट्री में नए-नए गाने रिलीज होते रहते हैं और तबाही मचा देते हैं।
आज हम आपको भोजपुरी के किसी नए गाने के बारे में नहीं बता रहे हैं हम बात करेंगे एक महीने पहले रिलीज हुए नीलकमल सिंह के गाने की। जिसमें उनके साथ में आकांक्षा पुरी को जबरदस्त डांस और रोमांस करते हुए देखा जा रहा है।
जी हाँ, आप सही समझ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी के गाने ‘कमरिया राउंड करेगा’ की। इस गाने ने पूरे इंटरनेट पर हर जगह तबाही मचाई हुई है और रिलीज होने के 1 महीने बाद भी इसके व्यूज कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी की जबरदस्त केमिस्ट्री
इस गाने में साफ देखा जा सकता है कि नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी दोनों ही जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ में जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की यह जोड़ी दर्शनों द्वारा भी काफी ज्यादा पसंद की जा रही है।
1 महीने में गाने ने मचाई तबाही
नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी का यह कमर तोड़ डांस देखने के बाद में हर किसी के पसीने छूट गए हैं। अब लगातार यह वीडियो ट्रेंड में बना हुआ है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम की यूट्यूब चैनल से 1 महीने पहले रिलीज किया गया था।
Read More: Bhojpuri Song: माता रानी की भक्ति में डूबे दिखे खेसारी लाल यादव, गाने पर आए 4 मिलियन से ज़्यादा व्यूज
8 मिलियन होने को है व्यूज
सिर्फ एक महीने के अंदर ही नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी के इस गाने पर 7.9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जल्दी ही यह सिलसिला 8 मिलियन तक पहुंचने वाला है। अभी भी लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
लगातार नीलकमल सिंह और आकांक्षा पुरी की जोड़ी को खूब लोग पसंद कर रहे हैं। साथ ही प्यार भी दे रहे हैं। दोनों का यह गाना जब आया था तो पूरे इंटरनेट पर तबाही मच गई थी और हर तरफ यही बजाया जा रहा था।