Bhojpuri Song: निरहुआ ने आम्रपाली को किया बेकरार, कभी बेंच तो कभी ज़मीन पर लेटकर किया…

Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उनकी जोड़ी निरहुआ के साथ में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। एक वक्त पर तो ऐसा भी हुआ कि दोनों के अफेयर के चर्चे हुए। लेकिन दोनों ने सिर्फ एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताया है।

आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री

आम्रपाली दुबे और निरहुआ दोनों ने ही साथ में काफी सारी फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री काफी ज्यादा पसंद की जाती है। दोनों जब भी पर्दे पर उतरते हैं तो लोगों के बीच में तहलका मच जाता है और उनको देखने के लिए लोग बेकरार बने रहते हैं।

इसी बीच आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक पुराना गाना जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। गाने में दोनों का जबरदस्त डांस और रोमांस देखने को मिल रहा है। आधी रात को दोनों बहुत ही हॉट रोमांस करते हुए देखे जा सकते हैं।

आम्रपाली और निरहुआ का जबरदस्त रोमांस

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘दिलवा में होला गुदगुदी’ है। गाने को भोजपुरी फिल्म सिपाही से लिया गया है। गाने में कभी बेंच पर तो कभी जमीन पर दोनों को रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। दौरान आम्रपाली दुबे आंहें भरती हुई नजर आ रही है।

Read More: Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह ने आकांक्षा पुरी घुमाई कमरिया, गाने ने तोड़ी सारी लिमिट्स

13 मिलियन से ज्यादा आए व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने को 8 साल पहले वेव म्यूजिक नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने अपनी आवाज दी है। आने पर 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Leave a Comment