Vastu Tips For New Home: नया घर बनवाते वक्त इन वास्तु नियमों का करें पालन, वरना झेलनी होंगी परेशानियां

Vastu Tips For New Home: काफी सारे ऐसे लोग होते हैं जो घर में वास्तु नियमों का बहुत ध्यान रखते हैं। लेकिन अगर आपको नया घर बनवा रहे हैं तो आपको अपने घर में कुछ ऐसे वास्तु उपाय जरूर करने चाहिए जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जैसे मेन दरवाज़ा, फर्श या बाथरूम के आकार का ध्यान रखना चाहिए।

अगर आप इस तरीके से वास्तु के नियमों का पालन करते हैं तो घर के अंदर खुशहाली और समृद्धि जरूर आएगी। तो चलिए आज हम जाने वाले हैं कि वास्तु नियमों के अनुसार किन-किन बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।

मेन दरवाजा

सबसे पहले बात कर लेते हैं मुख्य दरवाजे की तो आपको बता दें कि यह घर में सबसे बड़ा होना चाहिए। इस दरवाजे से और कोई भी दरवाजा बड़ा नहीं होना चाहिए। इस दरवाजे को बढ़िया लकड़ी से बनवाना चाहिए। यह घर के बाकी दरवाजा से थोड़ा ऊंचा भी होना चाहिए। दरवाजे पर सुंदर सी नेम प्लेट और तोरण लगाना चाहिए। ध्यान रहे कि आपका दरवाजा अंदर की तरफ खुलना चाहिए।

प्लॉट के आकर का रखें ध्यान

जब भी आप कोई प्लॉट लेकर घर बनवा रहे हैं तो उसके आकार का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसका आकार वर्गाकार या फिर आयातकर होना बहुत जरूरी है। जो चारों दिशाओं में एकदम सीधा हो। इसकी लंबाई और चौड़ाई 1:1 या 1:1:5 या ज्यादा से ज्यादा 1:2 होनी चाहिए।

पिलर को लेकर रखें ध्यान

अगर आप अपने घर में पिलर बनवा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसकी संख्या सम में हो। विषम संख्या के पिलर नहीं बनवाने चाहिए। घर के अंदर खिड़की और दरवाजे भी बनवाने चाहिए। जहां से बढ़िया धूप और हवा आए।

Read More: Papankusha Ekadashi Upay: पापांकुशा एकादशी पर करें ये काम, भगवान विष्णु बरसाएंगे कृपा

फर्श का वस्तु शास्त्र

घर के अंदर पानी के निकास के लिए फर्श की ढलान उत्तर या फिर पूर्व की तरफ होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कभी भी फर्श मुझे नीचे नहीं होने चाहिए। जब भी आप घर पर काम शुरू करवा रहे हैं तो दक्षिण दिशा से करवाएं।

Leave a Comment