Vastu Tips For Tulsi: इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं तुलसी का पौधा, नकारात्मकता का होता है संचार

Vastu Tips For Tulsi: शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं और आज चौथा दिन है। नवरात्रि के समय पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और इस बार तो नवरात्रि 10 दिन के पड़ रहे हैं। दरअसल इस बात तृतीया तिथि दो दिन है और इसी के चलते नवरात्रि 10 दिन के लिए हो गए हैं।

नवरात्रि के समय पर काफी सारे लोग तो 9 दिनों तक लगातार व्रत रखते हैं। काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो देवी मां को प्रसन्न करने के लिए काफी कुछ करते हैं। लेकिन आज हम आपको वास्तु शास्त्र के मुताबिक एक ऐसी टिप बताने वाले हैं जिससे की नवरात्रि में घर के एनर्जी सकारात्मक हो जाएगी।

सही दिशा में रखना होगा तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र की माने तो आपको बता दें कि तुलसी का पौधा हमेशा सही दिशा में रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। कभी आपको तुलसी पूजा का फल भी प्राप्त होता है। हमेशा तुलसी के पौधे को ईशान कोण में स्थापित करना चाहिए। उत्तर पूर्व और पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है।

अगर पहले से आपके घर में तुलसी का पौधा किसी और दिशा में रखा हुआ है तो नवरात्रि में इस बार अपने तुलसी पौधों की दिशा जरूर बदल दें। लेकिन आपको यह बात ध्यान रखना है कि कभी भी तुलसी के पौधे को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। यह बहुत ही अशुभ माना जाता है और वास्तु दोष भी लग सकता है।

Read More: Shukrawar Ke Totke: शुक्रवार को कर लें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, सब काम होंगे पूर्ण

नवरात्र में ऐसे करें तुलसी पूजा

सिर्फ नवरात्र में ही नहीं बल्कि हर दिन आपको तुलसी पर दीपक जलाना चाहिए। रोजाना तुलसी के पौधे में पानी भी देना चाहिए। ऐसा करने पर घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके अलावा नवरात्रि में आप तुलसी के पौधे के सामने दुर्गा चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं।

Leave a Comment