Navratri 2025: नवरात्रि के समय पर नवदुर्गा की पूजा अर्चना की जाती है। जिसमें मान्यता है कि माता रानी के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा करने पर बहुत ही अच्छा फल प्राप्त होता है। आज यानी 23 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन था और इस दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है।
लेकिन आज हम बात करने वाले हैं नवरात्रि के तीसरे दिन की जिस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। तो आज हम आपको बताने वाले हैं की नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से उपाय करने चाहिए जिससे की माता चंद्रघंटा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इन चीजों को करना चाहिए अर्पित
सबसे पहले तो आपको नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर साफ-सुथरे कपड़े पहन लेने चाहिए। इसके बाद माता रानी को कुमकुम और अक्षत जरूर अर्पित करना चाहिए। मां चंद्रघंटा को पीला रंग बहुत अच्छा लगता है तो इसीलिए उनको पीले फूल चढ़ाने चाहिए।
इसी के साथ में आप माता चंद्रघंटा को दूध से बनी हुई खीर का भी भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने पर माता रानी प्रसन्न होती हैं और आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है।
इन मंत्रो का करें पाठ
नवरात्रि के तीसरे दिन आप माता चंद्रघंटा की पूजा के वक्त उनके मंत्र और आरती के साथ में दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। ऐसा करने पर माता रानी आपके ऊपर कृपा जरूर बना कर रखेंगी और सुख शांति का भी आपके घर में आगमन होगा।
Read More: Guru Gochar 2025: दिवाली से पहले इन राशियों के जीवन में हो सकता है धन लाभ! गुरु बदल रहे हैं अपनी चाल
ऐसे दूर करें नकारात्मकता
नवरात्रि के वक्त सुबह लौंग और कपूर साथ में जलकर घर में इसका धुआं जरूर करें। ऐसा करने पर घर में जो भी नकारात्मक ऊर्जा मौजूद होती है वह बाहर निकल जाती है और सकारात्मक का प्रवाह बढ़ता है। घर के अंदर सुख शांति आती है।