Shardiya Navratri 2025 Upay: नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा की नौ रूपों की उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा धरती पर इन नौ दिनों तक भ्रमण करने के लिए आती हैं। साथ ही वह अपने भक्तों की परीक्षा भी लेती है। अब 22 सितंबर यानी आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। लोग बहुत ही आस्था के साथ में नवरात्रि में व्रत भी करते हैं।
लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताने वाले हैं कि अगर आप नवरात्रि के दिनों में रात में तीन उपाय कर लेंगे तो आपके घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होगी। इसी के साथ-साथ ग्रह कलेश से लेकर खराब सेहत जैसी समस्याएं भी खत्म हो जाएगी।
ग्रह कलेश के लिए उपाय
अगर आपके घर के अंदर आए दिन झगड़ा होते रहते हैं और हमेशा तनाव बना रहता है। तो आप नवरात्रि में रात के समय मां दुर्गा की पूजा करने के बाद पूरे घर के अंदर कपूर और लौंग का धुआं ज़रूर करें। ऐसा करने पर सकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है और घर वालों की सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आप इस उपाय को पूरे नवरात्रि कर सकते हैं।
धन की कमी के उपाय
अगर आपके घर में आर्थिक स्थिति और सही नहीं रहती है और बिजनेस में भी हमेशा घाटा बना रहता है। तो आप नवरात्रि के दिनों में नियमित तौर पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना जरूर करें। इसके बाद में नींबू और लौंग लेकर घर से किसी दूर चौराहे पर जाकर नींबू में चार लौंग लगाकर उसी चौराहे पर रख देना चाहिए। उसको पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। घर आते वक्त ओम हनुमते नमः का जाप करना चाहिए। ऐसा करने पर नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति प्राप्त होती है और धन की कमी भी घर के अंदर कम हो जाती है।
Read more: Navratri 2025: इस रंग के कपड़े पहन कर माता ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, सारी मुरादे हो जाएंगी पूरी
खराब सेहत के उपाय
अगर आपके घर में कोई बहुत ज्यादा बीमार रहता है। कई बार घर के सदस्यों की तबीयत अचानक से बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। तो आप नवरात्रि के दिनों सुबह और शाम मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें। एक शाम पूजा करने के बाद में मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने पर घर में सकारात्मक का वास होने लगेगा। साथ ही घरवालों की सेहत भी सुधरने लगेगी।