Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि कल यानी की 22 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। आज 23 सितंबर को नवरात्रि का दूसरा दिन था और इस दिन माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार अगर आप नौ दिनों तक नवरात्रि में पूजा अर्चना करते हैं तो माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
अब नवरात्रि के दो दिन बीत चुके हैं तो अब तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की जाती है। इसी के चलते आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि यह माता चंद्रघंटा की पूजा करते वक्त किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए। जिस की माता रानी प्रसन्न होकर आपको भरपूर आशीर्वाद दें।
नवरात्रि का पहला दिन माता शैलपुत्री को समर्पित किया जाता है और कहा जाता है कि उनको नारंगी रंग काफी ज्यादा पसंद है। इसी रंग के उनको कपड़े भी पहनाए जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी का होता है और उनको सफेद रंग बहुत ही प्रिय होता है।
नवरात्रि के तीसरे दिन पहने इस रंग के कपड़े
तो आपको बता दे कि सनातन धर्म में मान्यता है कि यह नवरात्रि के तीसरे दिन लाल रंग के कपड़े पहनना बहुत ही शुभ होता है। बता दें कि माता चंद्रघंटा को लाल रंग बहुत ही ज्यादा पसंद है। साथ ही लाल रंग शक्ति और प्रेम का भी प्रतीक माना जाता है। इसीलिए माता चंद्रघंटा को इसी रंग से सजाया जाता है।
सुख समृद्धि का होगा वास
अगर आप भी और कल यानी की 24 सितंबर को नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो आपके ऊपर भी माता रानी की कृपा जरूर होगी। उनका आशीर्वाद आपके ऊपर सदा बना रहेगा और आपके घर में सुख समृद्धि का वास होगा।