UP Home Guard 2025: उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा यानी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा होमगार्ड के रिक्त पदों को भरने के लिए कुछ दिन पहले भर्ती निकाली गई थी। अब इसको लेकर एक नई बैठक हुई है और इसके अंदर एजुकेशन क्वालीफिकेशन, एज क्राइटेरिया और फिजिकल टेस्ट में बदलाव को लेकर चर्चा भी हुई है।
जो भी नए बदलाव किए गए हैं उसकी जानकारी भी शासन को फॉरवर्ड कर दी गई है और इसीलिए उम्मीद जताई जा रही है कि जल्दी ही होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।
दो चरणों में हो सकती है होमगार्ड भर्ती
कहा जा रहा है कि होमगार्ड की भर्ती दो चरणों में हो सकती है। दोनों चरणों में 22-22 हज़ार होमगार्ड की भर्ती होने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि होमगार्ड की भर्ती सिपाही भर्ती की तरह ही होती है। पहले तो उम्मीदवारों को रिटन एग्जाम देना होगा और उसमें क्लियर करने के बाद फिजिकल टेस्ट भी क्लियर करना होगा।
एजुकेशन क्वालीफिकेशन में हुआ बदलाव
बताते चलें कि पहले तो उत्तर प्रदेश होमगार्ड पदों पर आवेदन करने के लिए दसवीं कक्षा पास होना जरूरी माना जाता था। लेकिन अब नियमों में बदलाव कर दिए गए हैं और खबरों के अनुसार अब उम्मीदवारों का 12th पास होना अनिवार्य कर दिया गया है।
उम्र में भी किया गया है बदलाव
होमगार्ड भर्ती में पहले तो आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई थी लेकिन अब 30 से अधिक आयु के लोगों को इसमें भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
Read More: चूक गए हैं फ्लिपकार्ट सेल? तो इस प्लेटफार्म से जबरदस्त डिस्काउंट पर खरीदें iPhone 16 Pro!
किस तरीके से होगा फिजिकल टेस्ट?
होमगार्ड भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार रिटर्न परीक्षा में सफल होंगे उनका फिजिकल टेस्ट होगा। इसमें उनसे 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर की रनिंग करवाई जाएगी। महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर की रनिंग करनी होगी।