Bhojpuri Song: स्वीटी मिश्रा के ‘बालों में गुलाब’ देख धड़का नीलकमल सिंह का दिल, वीडियो ने मचाया यूट्यूब पर तहलका!

Bhojpuri Song: नीलकमल सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के एक मशहूर सिंगर होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं। बता दे कि उन्होंने काफी सारे मशहूर गानों को अपनी आवाज दी है और हाल ही में उनका एक नया गाना रिलीज हुआ था जो इस समय काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

नीलकमल सिंह के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं उसका नाम ‘बालों में गुलाब’ है। इस गाने में उनके साथ में स्वीटी मिश्रा को देखा जा रहा है। दोनों के बीच की नोंकझोंक और डांस काफी ज्यादा बेहतरीन नजर आ रहा है। दोनों की केमिस्ट्री भी काफी लाजवाब है।

7 दिन में गाना बना ट्रेंडिंग

नीलकमल सिंह और स्वीटी मिश्रा इस गाने में जोरदार डांस करते हुए देखे जा सकते हैं। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी नाम की यूट्यूब चैनल द्वारा अभी से 7 दिन पहले रिलीज किया गया था। 7 दिनों में यह गाना काफी अच्छा खासा ट्रेंड में आ चुका है।

गाने पर आए लाखों में व्यूज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नीलकमल सिंह के इस गाने पर अभी तक 1,83,000 से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। जो लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं और दर्शकों द्वारा यह गाना काफी ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है।

गाने की जानकारी

नीलकमल सिंह के इस गाने को उन्होंने खुद और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। कंपोजर पंचम सिन्हा है और डायरेक्टर मुकेश मिश्रा हैं। बता दे की लिरिक्स लिखने का काम आशुतोष तिवारी ने किया है। म्यूजिक देने का काम विकास यादव ने किया है।

Read More: Shardiya Navratri 2025 Upay: नवरात्रि में रात में करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की तंगी!

नीलकमल सिंह की पापुलैरिटी

शायद ऐसा कोई होगा जो नीलकमल सिंह को नहीं जानता होगा और भोजपुरी इंडस्ट्री के दीवाने तो उनके हर गाने पर झूम पड़ते हैं। अब इस बार भी नीलकमल सिंह का यह गाना फिर से ट्रेंड में आ गया है और लगातार इसका क्रेज लोगों के बीच बढ़ता जा रहा है।

Leave a Comment