Chandra Gochar 2025: कल यानी की 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इस दिन जगत जननी मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। साथ ही निमित्त होकर व्रत रखा जाता है। लेकिन 21 सितंबर को चंद्र देव अपनी चाल बदलने वाले हैं। जिसके चलते दो राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में वही बताने वाले हैं।
ज्योतिष की माने तो आपको बता दें कि चंद्र देव 21 सितंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। दोपहर 3:57 मिनट पर वह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इस राशि में वह दो दिनों तक रहने वाले हैं। इसके बाद 24 सितंबर को तुला राशि में गोचर करेंगे। इसी वजह से कई राशि के लोगों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। तो चलिए जानते हैं।
सिंह राशि
चंद्र देव के कन्या राशि में गोचर करने पर सिंह राशि के लोगों को बिजनेस में काफी लाभ मिल सकता है। उनके व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। अगर कोई कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत की जा सकती है। किसी अपने से सहायता भी मिल सकती है।
घर पर मेहमान आ सकते हैं। परिवार के अंदर खुशी का माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत होने वाली है और नया काम भी मिल सकता है। अगर किसी समस्या में फंसे हैं तो उसका हल मिल जाएगा। बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा। नवरात्रि में देवी मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें और उनको श्रीफल अर्पित करें।
वृश्चिक राशि
चंद्र देव के राशि परिवर्तन के चलते वृश्चिक राशि के लोगों को काफी बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह जातकों के लिए गोल्डन टाइम हो सकता है। उनका करियर या फिर कारोबार से खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। अगर समस्याएं चल रही है तो उनसे भी मुक्ति मिल सकती है।
इस गोचर से वृश्चिक राशि के लोगों का मासिक तनाव भी दूर हो सकता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन हो सकता है। अगर आप कहीं निवेश करेंगे तो आपको लाभ मिलने की संभावना है। जीवन में सुख और शांति का भी अनुभव मिलेगा। जीवन में कोई नया मोड़ आने की संभावना है। माता-पिता की सेवा करें और जरूरतमंदों को आर्थिक स्थिति के हिसाब से दान जरूर करें।